Chomu Dispute Live: चौमूं में मस्जिद से जुड़े विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन 28 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है. पुलिस पर पथराव की घटना के बाद कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
28 दिसंबर तक इंटरनेट बंद रहेंगे
प्रशासन का कहना है कि अफवाहों के प्रसार और सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ संदेश फैलने की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है. यह प्रतिबंध 28 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा. प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
चौमूं में भारी पुलिस जवानों की है तैनाती
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी अलर्ट पर रखा है. साथ ही, शांति समिति के सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों से संवाद कर माहौल शांत बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.