Bhiwadi Khushkhera factory incident news: राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में नौ मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मौके का पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इसके बाद विस्तार से बताया कि यह हादसा क्यों हुआ और मजदूरों की मौत क्यों हुई. जिला कलेक्टर ने बताया कि गारमेंट्स का काम करने के लिए इस फैक्ट्री का लाइसेंस लिया गया था.
गारमेंट्स के काम के लिए था फैक्ट्री का लाइसेंस
उन्होंने आगे कहा कि मालिक से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि यहां 10 से भी कम लोग काम करते थे. ऐसे में यह शॉप्स एक्ट में भी रजिस्टर्ड नहीं था. बेसिकली यह आठ नौ लोगों को साथ लेकर काम किया जा रहा था. उसमें आगजनी हुई है. सारे सैंपल ले लिए गए हैं. फैक्ट्री और बॉयलर की एक डिटेल रिपोर्ट कुछ ही देर में मेरे पास आ जाएगी.
बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं मरने वाले मजदूर
‘यह फैक्ट्री नहीं छोटा इस्टैब्लिशमेंट था’
इस तरह के हादसे पर जिला कलेक्टर ने कहा- ‘हमारी स्टैंडिंग दिशा निर्देश हैं कि जिस भी फैक्ट्री के पास जिस काम के लिए लाइसेंस है अगर वहां वह काम नहीं हो रहा है तो तुरंत उनकी लीज और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए. आज से जांच शुरू की जाएगी. जहां तक बॉयलर और फैक्ट्री की बात है तो ये उन दोनों में कवर नहीं होते हैं. उनकी जांच सेंट्रल इंस्पेक्शन मॉड्यूल के तहत किए जाते हैं. ये रेनडम होते हैं. इसमें पहले से जाकर कोई अधिकारी जांच नहीं कर सकते हैं.’
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैक्ट्री नहीं था. यह एक छोटा इस्टैब्लिशमेंट था. फैक्ट्री के अपने नियम होते हैं. इसलिए इस केस में फैक्ट्री के नियम नहीं लागू होते हैं. जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने स्पष्ट किया कि 9 लोग झुलस गए हैं. 7 डेड बॉडी बरामद हुए हैं, जिसमें से 5 की पहचान कर ली गई है. गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.