Jabalpur Mein Aaj ka Mausam: जबलपुर शहर इन दिनों सर्दी की मार झेल रहा है. जहां दिन में तो मौसम खुशनुमा बना रहता है लेकिन शाम ढलते ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. रात होत-होते पूरा शहर कोहरे को चादर ओढ़ लेता है.
जबलपुर के मौसम में ठंड का सितम अभी थमा नहीं है. जहां ठंड ने एक बार फिर गोता लगाया है और कोहरे ने कोहराम मचाया है. जिससे आम लोगों की आफत बढ़ गई है.

जिले में दिन में ठंड सामान्य लेकिन शाम ढलने के साथ ही सर्दी अपना असर दिखा रही है. रात 9 के बजते ही सड़कों में पसरा सन्नाटा ठंड की गवाही दे रहा है.

ऐसा ही कुछ नजारा बीते दिन गुरुवार को दिखाई दिया, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री के नजदीक और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान शीत लहर और कोहरा बढ़ने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, मौसम यूं ही बना रहेगा.

कोहरे की चादर ओढ़े शहर में ग्वारीघाट और तालाबों का नजारा अद्भुत दिखाई दे रहा है. जहां चार से पांच किलोमीटर से चल रही हवाओं की रफ्तार ने अलाव जलाने में भी मजबूर कर दिया है.

इतना ही नहीं कोहरे और ठंड का असर आम लोगों के साथ ही यातायात कर भी दिखाई से रहा है. जहां विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेन और प्लेन के समय भी प्रभावित हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.