साल 2026 की शुरूआत इस बार महंगाई के साथ हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले साल 2025 की बात करें तो जनवरी से दिसंबर तक कंपनियों
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 11 रुपए बढ़ाने करने के बाद 1608.50 रुपए की जगह 1619.50 रुपए में मिलेगा। जबकि पिछले माह दिसंबर में कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 10 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की थी।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
कंपनियों ने घरेलू उपयोग के लिए होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.