MPIDC के कार्यकारी निदेशक हिमांशु प्रजापति के मुताबिक, इस निवेश से सीधे तौर पर 16 हजार से ज्यादा नए रोजगार पैदा होंगे. कंपनियों के साथ EOI साइन हो चुके हैं और जल्द ही जमीन पर काम शुरू होने की तैयारी है. अब तक 21,500 करोड़ का निवेश, 55 हजार नौकरियों की उम्मीद. पार्क में अब तक 38 कंपनियों ने रुचि दिखाई है. कुल मिलाकर 21,500 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हो चुका है.
करीब 1,140 एकड़ जमीन अलग-अलग कंपनियों को आवंटित की जा चुकी है. फिलहाल लीज डीड और प्लॉट कब्जे की प्रक्रिया चल रही है. अनुमान है कि इस पूरे मेगा प्रोजेक्ट से आने वाले समय में लगभग 55 हजार युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा.
4,500 करोड़ का सबसे बड़ा दांव
दूसरे राउंड में सबसे बड़ा निवेश Bhilosa Industries का है. कंपनी अकेले 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके लिए 200 एकड़ जमीन की मांग की गई है.
इस प्रोजेक्ट से करीब 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.
सबसे खास बात यह पार्क Delhi-Mumbai Expressway के बेहद करीब है और इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे से भी शानदार कनेक्टिविटी रखता है. यानी कच्चे माल से लेकर तैयार माल की ढुलाई तक सब आसान.
5F विजन पर आधारित है पूरा प्लान
इस पार्क का उद्घाटन खुद Narendra Modi ने किया था. यह उनके 5F विजन Farm to Fiber, Fiber to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign पर आधारित है. सीधा मतलब यह है कि किसान के खेत से निकली कपास यहीं प्रोसेस होगी, धागा बनेगा, कपड़ा तैयार होगा, डिजाइन होगा और फिर विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा.
क्यों खास है यह ग्रीनफील्ड पार्क?
यह पांच पीएम मित्र पार्कों में सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है. यहां कंपनियों की मांग के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो आने वाले सालों में भैंसोला सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि देश का बड़ा टेक्सटाइल सेंटर कहलाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.