- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Indore Bihar Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall Rainfall
- कॉपी लिंक
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इंदौर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह 10 साल में सबसे कम टेम्परेचर है।
राजस्थान के माउंट आबू, नागौर और फतेहपुर समेत कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट है।
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिरा रहा है। इससे नदी, नाले और झरने जम गए हैं। चमोली और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइन जम गई है। वहीं हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर के कुछ हिस्सों कोहरा छाया है।
देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के डल झील पर सर्दी की सुबह पर्यटक शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं।

उत्तराखंड: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह के समय कोहरा छाया है।

