हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित सात मुख्य भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया है। आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की जानकारी दी गई है, हालांकि हैरानी की बात यह है कि एचपीएससी ने इन परीक्षाओं को टालने का
इन परीक्षाओं पर लगा ‘ब्रेक’
स्थगित की गई परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण ट्रेजरी अफसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर (ATO) के पद शामिल थे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर के पदों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।
| पद का नाम | पूर्व निर्धारित तिथि | स्थिति |
| सिविल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) | 19 जनवरी 2026 | स्थगित |
| कंप्यूटर इंजीनियरिंग (लेक्चरर) | 19 जनवरी 2026 | स्थगित |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) | 20 जनवरी 2026 (सुबह) | स्थगित |
| फोरमैन इंस्ट्रक्टर | 20 जनवरी 2026 (शाम) | स्थगित |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) | 21 जनवरी 2026 | स्थगित |
| फार्मेसी लेक्चरर | 21 जनवरी 2026 | स्थगित |
| ट्रेजरी अफसर एवं सहायक ट्रेजरी अफसर | 25 जनवरी 2026 | स्थगित |
35 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया HPSC की ओर से ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के मेंस एग्जाम के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों को 843 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी के होते हुए जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए हैं।
परीक्षा कैंसिल को लेकर HPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.