पंजाब गैंगस्टरों का आतंक और दिनदहाड़े फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना होशियार पुर में हुई है। जहां एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दुकानदार की मौत हो गई। जबकि एक लोग घायल हो गए। हालांकि यह हमला क्यों अभी तक कुछ स्पष्ट नही हैं। यह वारदात जिले के मियानी गांव में गुरुवार शाम को हुई। यहां बाइक से आए बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक हार्डवेयर दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता और दुकान मालिक बलविंदर सिंह सतकरतार को गोलियां लगने से मौत हो गई जबकि उनके साथ बैठे लखविंदर सिंह मटियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। रंगदारी या पुरानी रंजिश में हुआ हमला इस हमले से दुकानदारों में दहशत का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। यह हमला रंजिश के चलते हुआ या रंगदारी के लिए,अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है या इसके पीछे कोई फिरौती (रंगदारी) का मामला है। दुकान में घुसकर बरसाईं सात गोलियां यह वारदात शाम करीब 4 बजे ‘सतकरतार हार्डवेयर स्टोर’ पर हुई। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात हमलावर दुकान के बाहर पहुंचे। बाइक सवार एक हमलावर बाहर खड़ा रहा, जबकि दो नकाबपोश सीधे दुकान के अंदर घुस गए। हमलावरों ने बिना कोई बात किए अपनी पिस्तौल से बलविंदर और लखविंदर पर सात राउंड फायरिंग की। सीने में गोली लगने से मौके पर हुई मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली बलविंदर सिंह के सीने के आर-पार हो गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, लखविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी है। स्थानीय निवासी दोनों को तुरंत टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, लखविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमले का कारण क्या है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.