घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
होशियारपुर जिले में एटीएम बदलकर बुजुर्गों से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद 53 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी ने लाखों रुपए की ठगी की कई वारदातों को कबूल किया है।
डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और एसपी परमिंदर सिंह हीर के निर्देशों पर साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। एएसआई मनिंदर कौर की टीम ने बाबा दीप सिंह नगर, जालंधर का रहने वाला आरोपी करतार सिंह को पकड़ा है।
3 लाख की ठगी की शिकायत के बाद कार्रवाई
बता दे कि टांडा पुलिस ने गांव कुराला के रहने वाले अजीत सिंह की 3 लाख रुपए की ठगी की शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। आरोपी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से गिरफ्तार किया गया।पुलिस रिमांड के दौरान करतार सिंह ने बताया कि उसने पिछले महीने मूनक कलां के रहने वाले गुरचरण सिंह का एटीएम बदलकर 20 हजार रुपए ठगे थे।
जमानत पर बाहर आया था आरोपी
आरोपी ने बताया कि इससे पहले उसने नवांशहर में एक महिला टीचर का कार्ड बदलकर उसके खाते से 1 लाख 29 हजार रुपए निकाले थे।आरोपी करतार सिंह 13 जून 2025 को एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, जिसमें वह नामजद था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.