पुलिस गिरफ्त में चोरी की आरोपी महिला
हिसार जिले के थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने सेक्टर 9/11 स्थित मकान से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में 6 आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पुट्ठी मंगल ख़ां की रहने वाली प्रीति के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई दो सोने की अंगूठियां बरामद की हैं।
चोरी के समय फतेहाबाद गया था पीड़ित
मामले के जांच अधिकारी ASI रविंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में सेक्टर 9/11 हिसार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह 18 अक्टूबर 2025 को अपने परिवार सहित फतेहाबाद गया हुआ था।
नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण हुए थे चोरी
पीड़ित ने बताया कि अगले दिन 19 अक्टूबर को जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे।
5 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन सहित पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब इस मामले में शामिल महिला आरोपी प्रीति को भी गिरफ्तार किया है।
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला मुख्य आरोपी पवन की बहन है और चोरी की वारदात में सक्रिय रूप से शामिल थी। आरोपी महिला से बरामद की गई दो सोने की अंगूठियां मामले में अहम सबूत मानी जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.