दूध महोत्सव को लेकर जानकारी देते सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी
हिसार में नए साल 2026 का स्वागत ‘दूध महोत्सव’ के साथ किया जाएगा। 1 जनवरी को सुबह 5 बजे से शहर में इस महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें लगभग 1400 लीटर दूध और 15 टिन देसी घी से बनी गरमा-गरम जलेबियां प्रसाद के रूप में वितरित की जाएंगी।
आयोजन समिति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज को नशामुक्ति, बेहतर सेहत और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देना है। शहीद भगत सिंह जन कल्याण मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठनों ने एक संयुक्त प्रेस बातचीत में बताया कि महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दूध महोत्सव के बारे में जानकारी देते सामाजिक संगठनों के सदस्य
नए साल में अनुशासन को अपनाने की अपील
इस बैठक में प्रधान अमित सिंधु, सुरेश भुथड़, ऋषि बुडाकिया, हरीश गोयल, पार्षद जगमोहन मित्तल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र पंघाल, एडवोकेट सुनील डाटा, विजय सहारण, ओमी बोकसर, सुशील शर्मा, शंकर बाबा, सुरेश जोशी, अमित ढुल और मनोज लोहिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
सभी ने युवाओं से नए साल पर नशे को त्यागकर सेहत, खेल और अनुशासन को अपनाने की अपील की।
गलत रास्ते पर जा रहे हैं युवा
मोर्चा सदस्य आशीष उर्फ कुकी ने जानकारी दी कि दूध महोत्सव शहर के चार प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये स्थान जिंदल अस्पताल के पास, मधुबन पार्क के सामने, एचएयू गेट नंबर 2 के सामने और गांव डोभी बस अड्डा हैं। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते नशे के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
नशे के बजाय पौष्टिक आहार लेने की सलाह
आशीष उर्फ कुकी ने ने कहा कि नए साल की शुरुआत जंक फूड और नशे के बजाय पौष्टिक आहार और अच्छे संकल्पों के साथ होनी चाहिए। आशीष ने हिसार के निवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ दूध महोत्सव में शामिल होकर एक स्वस्थ नए साल की शुरुआत करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.