हिसार शहर के सेक्टर 9-11 क्षेत्र में बीती रात एक मकान के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 9-11 के मकान नंबर 25 में रहने वाले निशांत ने पुलिस को शिकायत दी। निशांत ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी (नंबर HR20AN-0025) मंगलवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर लॉक कर खड़ी की थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब वे बाहर आए, तो गाड़ी वहां से गायब मिली। गाड़ी खड़ी करने वाली जगह पर टूटे हुए शीशे पड़े थे, जिससे पता चलता है कि बदमाशों ने शीशे तोड़कर गाड़ी चोरी की। CCTV से पता चला 4 युवक मौके पर थे निशांत के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक अन्य फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर तीन से चार युवक मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी घर के पास रोकने के बाद युवक नीचे उतरे और खड़ी फॉर्च्यूनर के शीशे तोड़कर उसे अपने साथ ले गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने निशांत की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 (चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.