चंडीगढ़ में एंबुलेंस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट पर फोर्थ क्लास कर्मचारी था।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है, क्योंकि मृतक का बेटा अभी बेंगलुरु में है। उसके शहर पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। एंबुलेंस की चपेट में आने से हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 में हुआ। एक एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार गलत दिशा से आ रहा था और एंबुलेंस की चपेट में आ गया। इस टक्कर के कारण एंबुलेंस भी पलटने की स्थिति में पहुंच गई।मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और घायल साइकिल सवार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सायरन बजने के बाद भी नहीं हटा पुलिस के मुताबिक मृतक साइकिल पर गलत दिशा से आ रहा था, जबकि एंबुलेंस पीछे से सायरन बजाते हुए आ रही थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एंबुलेंस कहां से आ रही थी। मामले में जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.