हिमाचल प्रदेश में चंबा-तीसा सड़क पर आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूचना के अनुसार, गाड़ी चुराह से चंबा की ओर आ रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 3 लोग सवार थे। यह हादसा इंट नाला के पास पेश आया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मृतक हरि सिंह भाजपा नेता रहे
मृतक की पहचान हरि सिंह पुत्र देविया गांव कुहोग चुराह चंबा और शिव देई उर्फ कमलो पत्नी हरि सिंह के रूप में हुई है, जबकि हादसे में सिंगर जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल गांव कुंडी चुराह चंबा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि हरि सिंह जिला चंबा भाजपा SC मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे है।
200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी
हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी सड़क से करीब 200 मीटर गहरे नारे में गिरी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.