शराब के नशे में महिला ने मचाया उत्पात।
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में देर रात एक महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। महिला के हंगामे को देख मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पहचाना और पुलिस को उसके घर का पता बताया तब
शराब के नशे में महिला का हंगामा
घटना बी-नारायण गेट चौराहे की है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला एक कार में उतरी थी। महिला ने काफी शराब पी हुई थी। वह नशे में अपना सिर जमीन पर मार रही थी। जिससे महिला के सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। आसपास काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश कि लेकिन, महिला संभल में नहीं आई और शोर चिल्लाने लगी।
पुलिस पहुंची महिला के घर
जिसके बाद लोगों ने मथुरा गेट पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कि जिससे महिला के घर का पता लगा। तब पुलिस महिला के घर गई और, महिला वे परिजनों को मौके पर बुलाया। तब परिजन महिला को उसके घर लेकर गए। महिला के इस हाई बोल्टेज ड्रामे को देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.