बजट से जनता को बड़ी उम्मीदें होती हैं. इसका असर लोगों के जेब खर्च से लेकर किचन खर्च पर देखने को मिलता है. बजट कई बार लोगों का बजट बना देता है तो कई बार बजट बिगाड़ देता है. ऐसे में झारखंड सरकार ने बजट बनाने में ध्यान दिया कि जनता की सलाह भी शामिल कर ली जाए. इसके लिए….
झारखंड सरकार का उद्देश्य था कि बजट बनाने में आम जनता से भी सुझाव लिया जाए ताकि बजट बनाने में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो. इस बाबत सरकार ने अबुआ पोर्टल लॉन्च किया है. 9 जनवरी को हजारीबाग निवासी सुश्रुत कुमार सिंह ने बजट बनाने के लिए सरकार को 25 सुझाव दिए थे. उनमें से 8 सुझाव झारखंड सरकार के वित्त मंत्रालय ने स्वीकार किए हैं. आने वाले समय में सरकार की नीतियों में उनके सुझाव देखने को भी मिलेंगे.
सुश्रुत ने बताया कि 29 जनवरी को रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि पूरे राज्य भर से 2,000 से अधिक सजेशन प्राप्त हुए हैं. यह बेहद खुशी की बात है जनता के लिए बनने वाले बजट में आम जनता की सहभागिता भी देखने को मिलेगी. जनता के सुझावों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है.
सुश्रुत कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य संस्करण, स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए बताए गए सुझाव को सरकार ने स्वीकार किया है. 28 जनवरी को रांची से फोन आया और इस बाबत जानकारी दी गई 29 जनवरी को रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने हजारीबाग के युवा को सम्मानित किया.
सुश्रुत के सुझाव
सुश्रुत का पहला सुझाव था फूड प्रोसेसिंग डिपार्मेंट को चावल और दाल के साथ मिलेट्स और न्यूट्रीशनल फूड को भी ऐड किया जाए ताकि गरीबों और गांव तक न्यूट्रिशन भी पहुंच सके. दूसरा सुझाव था कि टेलीमेडिसिन और एआई के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं हमारे झारखंड के गांव तक पहुंचे, ताकि राज्य के जो नागरिक हैं उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े. इससे लोगों का पैसा और समय दोनों बचेगा. इसलिए गांव में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलना बहुत जरूरी है. तीसरा सुझाव डिजिटल शिक्षा को लेकर है. लोगों में डिजिटल जागरूकता का काम होना चाहिए जिससे लोग राज्य सरकार की सुविधाओं का पूरा उपयोग कर सकें. उनका सुझाव है कि मोबाइल सभी के पास रहता है और जागरूकता बढ़ने के बाद लोग खुद से कई काम ऑनलाइन कर सकेंगे. वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में भी इंटरनेट का दायरा बढ़ा है. इसी तरह उनके दिए सुझावों में से सरकार ने 8 सुक्षाव शामिल किए.
सुश्रुत कुमार सिंह की माता वर्षा सिंह और पिता सुशील कुमार सिंह उनकी इस कामयाबी पर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि बेटा वर्तमान समय में हजारीबाग में रहकर ही सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है. विभिन्न प्लेटफार्म में उसने बेहतर किया है. हाल के दिनों में भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड देखने का भी निमंत्रण मिला था. सुश्रुत कुमार सिंह को झारखंड इलेक्शन क्विज 2025, नेशनल स्पेस डे 2025, विकसित भारत क्विज 2025 और माय गवर्नमेंट नेशनल यूनिटी डे 2024 समेत कई प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.