ग्रीवेंश कमेटी की मीटिंग में शिकायतें सुनते स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल।
रेवाड़ी के बाल भवन में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में शिकायतें सुनी। सुनवाई के दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को चार्जशीट और DTP को कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
मीटिंग में रखी गई 13 में से सात शिकायतों का समाधान कर दिया। पहली बार आई 6 शिकायतों पर उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। मंत्री ने गलत काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।
पहले मिली थी चेतावनी, अब किया चार्जशीट ग्रीवेंश की मीटिंग में सेक्टर 3 में पानी की समस्या पर सुनवाई हुई। नगर परिषद के एक्शइन अंकित वशिष्ठ शिकायत का सही जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद उन्हें चार्जशीट करने के आदेश दिए। इससे पहले काम में लापरवाही पाए जाने पर एक्शन को चेतावनी दी थी।
ग्रीवेंश कमेटी की मीटिंग में उपस्थित अधिकारी और शिकायतकर्ता।
समाधान शिविर में दो बार आई शिकायत को लेकर अनभिज्ञता जताने पर एक्शन को चेतावनी मिली थी। ग्रीवेंश की मीटिंग में सेक्टर तीन की समस्या पर वैसा ही जवाब मिलने पर उन्हें चार्जशीट करने के आदेश दिए। बिना बताए छुट्टी पर चले गए DTP ग्रीवेंश की मीटिंग में DTP विभाग को लेकर शिकायत लगी हुई थी। DTP मंदीप सिहाग छुट्टी पर चले गए और मीटिंग में शामिल नहीं हुए। डीसी को भी छुट्टी पर जाने की जानकारी नहीं थी। मंत्री ने इसे लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
कार्याे की करवाई जाएगी जांच
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कहीं कुछ गलत हुआ है तो उसकी जांच होगी। हमारे विधायक इसे देखेंगे। किसी ठेकेदार का काम सही नहीं मिला तो उसे ब्लैकलिस्ट कर लाइसेंस को रद्द किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.