हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे है। उन्होंने अपने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ हैं। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे हैं। इससे पहले जून 2020 में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी उन्हें मई-जून 2025 में मिली थी, जब उनके बाएं पैर के अंगूठे में दर्द हुआ, जिसकी जांच के बाद पता चला था कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में शामिल होने पर संशय
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में अपने तेवरों और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं। क्योंकि, डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। फिलहाल समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उधर, मंत्री विज की जो वीडियो सामने आई हे, इससे उन्होंने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है। बता दें कि विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे। 3 बार झेल चुके फैक्चर, 2 बार बाथरूम में फिसले हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.