उड़ीसा के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने 24.955 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा से नशे का मेन सप्लायर गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह चौथे आरोपी की गिरफ्तारी है। इस तरह ब्यूरो टीम ने इस सप्लाई चेन को तोड़ने
फतेहाबाद यूनिट प्रभारी एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि एसपी मोहित हांडा और डीएसपी जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को पकड़ा है। जिसकी पहचान निलांचल सुनामुंडी के रूप में हुई है। आरोपी को उड़ीसा के रायगढ़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
1 जनवरी को टोहाना क्षेत्र में पकड़ा था 24.955 किलो गांजा
तरसेम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को सदर टोहाना थाना क्षेत्र में 24.955 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी के मामले में दो आरोपियों जींद जिले के गांव धमतान साहिब निवासी गुरुदेव उर्फ जोनी और सोनू को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी रोहतक जिले के गांव सुधाना निवासी सुमित उर्फ काला से गांजा खरीद कर लाए थे।
जानिए… कैसे पकड़ में आया उड़ीसा निवासी तस्कर
इसके बाद पता चला कि आरोपी सुमित उर्फ काला गांजा की खेप अपने साथियों के साथ मिलकर उड़ीसा से लेकर आया था। सुमित उर्फ काला को गिरफ्तार करके आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसे पुलिस टीम साथ लेकर उड़ीसा पहुंची।
आरोपी सुमित की निशानदेही पर मेन सप्लायर उड़ीसा के रायगढ़ा जिला के अरविंद नगर निवासी निलांचल सुनामुंडी को पकड़ा। आरोपी निलांचल सुनामुंडी को पुलिस चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा लेकर आई है। जहां आरोपी को कोर्ट में पेश करके आगे की जांच की जाएगी।
90508-91508 नंबर पर दें शिकायत
एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि इस केस में गांजा सप्लाई की चेन को तोड़ा गया है। नागरिकों से अपील है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए एनसीसी की नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.