फतेहाबाद में कश्मीरी युवक का गला पकड़कर धमकाता स्थानीय युवक।
फतेहाबाद शहर की हंस कॉलोनी में गर्म कपड़े बेचने आए कश्मीरी युवक को रोककर हाथापाई करने का मामला सामने आया है। युवक को रुकवा कर उसको भारत माता की जय बोलने के लिए विवश किया जा रहा है। इसकी शाम को दो वीडियो वायरल हुई है। जिसमें कश्मीरी युवक को रोककर गला प
इसके बाद में डायल 112 की टीम मौके पर आई। टीम ने कश्मीरी युवक से पूछताछ की। साथ ही उसको धमकाने वाले युवक की भी जानकारी ली। हालांकि, मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
जानिए… वीडियो में क्या कह रहा
वीडियो में नजर आ रहा है कि कश्मीरी युवक रेहड़ी पर गर्म कपड़े डालकर बेचने के लिए हंस कॉलोनी में पहुंचा था। उसको रोककर एक स्थानीय युवक ने उसका गला पकड़ लिया। उसे भारत माता की जय बोलने के लिए कहने लगा। इसकी एक युवक वीडियो बनाता नजर आ रहा है। दो महिलाएं युवक को छोड़ने के लिए कहती दिख रही है।
फिर स्थानीय युवक उसकी रेहड़ी के आगे आकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि तब तक भारत माता की जय नहीं बोलेगा, तब तक जाने नहीं दूंगा। इसके बाद कुछ और पड़ोसी आते हैं और स्थानीय युवक को समझाते हैं। पड़ोसियों ने युवक से कहा कि क्यों उसको तंग कर रहे हो, वह काम धंधा करने आया है। मगर युवक उनकी बात नहीं मानता है।
कोई कंप्लेंट नहीं मिली-एसएचओ
फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस के पास कोई कंप्लेंट नहीं आई है। अगर कोई शिकायत देता तो कार्रवाई जरूर की जाती।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.