हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र वीरवार को शुरू हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र भी मौजूद रहे। इसमें विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उठाए जाने वाले तमाम मुद्दों पर विस्तार से तीन घंटे चर्चा कर रणनीति बनाई गई। गवर्नर एड्रेस पर चर्चा की शुरुआत का जिम्मा विधायक अशोक अरोड़ा को देने का फैसला किया गया। चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस विधानसभा में आम जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांगेगी। कांग्रेस विधायक बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, फिरौती वसूली, नशा, पलायन, टोल वसूली, खेल व खिलाड़ी, धान घोटाला,परिवार पहचान पत्र, खाद के बढ़ते रेट, अमेरिका से ट्रेड डील, बुजुर्गों की पेंशन काटने, गरीबों के राशन कार्ड काटने, HPSC भर्तियों में धांधली, हरियाणा की नौकरियां बाहरियों को देने समेत तमाम मुद्दों को उठाएंगे। कांग्रेस विधायकों ने स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। अपने-अपने हलकों के लिए भी विधायकों ने तमाम प्रश्न लगाए हुए हैं। 24 को MLA और 25 को संगठन करेगा घेराव हुड्डा ने बताया कि 24 तारीख को कांग्रेस विधायक तमाम मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और मार्च निकालते हुए विधानसभा में जाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने बताया कि 25 तारीख को कांग्रेस के तमाम विधायक, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मनरेगा में बदलाव के खिलाफ विधानसभा घेराव करेंगे।
बाहरियों को नौकरियां दे रही सरकार बाहरियों को नौकरी देने बारे पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि बीजेपी हरियाणवी युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात कर रही है। देश में कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं है, जो अपनी नौकरियों में स्थानीय युवाओं की बजाए, बाहरी लोगों को तरजीह देता हो। हरियाणा में तो आलम ये है कि बीजेपी सरकार 80 में से 78 पद अन्य राज्य के लोगों को दे देती है। HPSC की मनमानी नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। हरियाणा के बहुत सारे प्रतिनिधिमंडलो द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर दिये गए ज्ञापनों पर भी चर्चा हुई। कौन सा विधायक कौन से मुद्दे को उठाएगा। इनके निधन पर जताया शोक इससे पहले विधायकों की बैठक में पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चठ्ठा की पत्नी और पिहोवा से विधायक मनदीप सिंह चट्ठा की माता स्व. निर्मलदीप चठ्ठा, शाहबाद से विधायक रामकरण काला के भाई स्व. केसर सिंह एवं पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक और पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के बड़े भाई प्रवीण गुप्ता के निधन पर मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.