छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाला और DMF घोटाले मामले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने दो अलग-अलग मामलों में अहम 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। EOW ने आबकारी विभाग के पूर्व असिसटेंड कमिश्नर नवीन कुमार तोमर को गिरफ्तार किया साथ ही DMF मामले में आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। गुरुवार को दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है, जहां अब उनसे EOW की टीम पूछताछ करेगी। पूर्व असिसटेंड कमिश्नर ये आरोप मिली जानकारी के मुताबिक शराब घोटाले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने पहले तोमर से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था जिसके पास से 27 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई थी। इसके बाद ED ने मामले से संबंधित जानकारी और दस्तावेज EOW को सौंप दिए थे। EOW ने जांच के बाद तोमर को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 28 तारीख तक EOW रिमांड पर भेज दिया है। छह दिन की रिमांड पर सतपाल सिंह छाबड़ा DMF घोटाले में भी EOW-ACB ने एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। विशेष अदालत ने छाबड़ा को छह दिन की रिमांड पर भेजते हुए 25 फरवरी तक EOW की हिरासत में सौंप दिया है। जांच एजेंसी उनसे DMF फंड के और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूछताछ करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.