कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची। प्रशासनिक टीम के सामने ही फायरिंग की घटना हो गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई व प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान और उनका एक रिश्तेदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली सचिन के पेट में लगी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.