अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन हांसी रेलवे स्टेशन।
हरियाणा के हांसी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य ने गति पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चयनित हांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें अब तक लगभग 16 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
बता दे कि यह कार्य लगभग 16.04 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इसमें स्टेशन भवन में बड़े स्तर पर सुधार, स्टेशन आने-जाने के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग, बाउंड्री वॉल का निर्माण और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण शामिल है।
हांसी रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित मॉडल।
दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
इसके अतिरिक्त, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम और नए टॉयलेट ब्लॉक्स भी बनाए जा रहे हैं।स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए परिसर में एलईडी लाइटिंग लगाई जाएगी और दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी।
मुख्य प्रवेश द्वार होगा आकर्षक
मुख्य प्रवेश द्वार को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा, जिसकी छत पर स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग्स होंगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में उपयुक्त साइनेज भी लगाए जाएंगे।यात्रियों को बेहतर सूचना सुविधा प्रदान करने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन और
सोलर ऊर्जा प्लांट होगा स्थापित
सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां स्थापित की जाएंगी। स्टेशन पर 6 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 3.38 करोड़ रुपए है।स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था और तकनीकी संचालन को सुगम बनाने के लिए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए एक सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हांसी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। स्टेशन के विकास से व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा, साथ ही स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.