Auspicious time for wedding 2026 : नए साल की शुरुआत इस बार शुभ संयोगों के साथ हुई है. ग्रह-नक्षत्रों के चाल शुभ योग बना रहे हैं. 2026 विवाह समेत सभी शुभ-मांगलिक कामों के लिए खास रहने वाला है. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा. हालांकि 14 जनवरी को खरमास समापन के बाद शुभ काम तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन विवाह नहीं होंगे, क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे. शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं, इसलिए 11 दिसंबर 2025 से ही विवाह रुके हुए हैं.
पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य का मकर राशि में गोचर शुभता और स्थिरता का संकेत दे रहा है क्योंकि विवाह के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित होना अत्यंत आवश्यक माना जाता है. शुक्र ग्रह एक फरवरी से उदय हो रहा है, जबकि गुरु पहले से शुभस्थिति में हैं. जब तक गुरु और शुक्र दोनों अनुकूल स्थिति में नहीं होते, तब तक विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बनता है. इसी कारण जनवरी में खरमास समाप्त होने के बावजूद विवाह कार्य प्रारंभ नहीं हो पाए हैं. खरमास के बाद अब बहुत से नए काम की शुरुआत की जा सकती है. हालांकि, 14 जनवरी को खरमास के समापन के बाद शुभ काम तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन विवाह नहीं होंगे, क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे. शुक्र ग्रह को प्रेम, दांपत्य सुख और विवाह का कारक माना जाता है. शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं, इसलिए 11 दिसंबर 2025 से ही विवाह रुके हुए हैं.
शादी के लिए कौन सा महीना सही
पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में विवाह के लिए कोई भी शुभ लग्न उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फरवरी का महीना विवाह के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. फरवरी में 5, 6, 8, 12 और 19 तारीख को शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं. मार्च में 4, 5, 9 और 10 तारीख को शादी के लिए उत्तम योग रहेंगे. अप्रैल की बात करें तो 27 और 30 अप्रैल को शुभ लग्न हैं. मई में 1, 3, 7, 8, 13 और 14 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बनेंगे. 17 मई से मलमास शुरू होने के कारण इसके बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.