शादी में खर्च हुआ पैसा वापस चाहिए
पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुका है. पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च किए गए रुपये वापस दिलाने की मांग की है. उनका कहना है कि अब उन्हें दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन शादी में खर्च हुआ पैसा उन्हें दिलाया जाए.
क्या है पूरा मामला
डुढाणा गांव के संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 में उनकी शादी करवाई गई थी. शादी लुधियाना के मछीवाड़ा में करवाई गई थी. शादी के बाद महिला चार से पांच दिन उनके साथ रही और फिर उन्हें छोड़कर चली गई. महिला ने कहा था कि वह एक-दो दिन में वापस लौट आएगी, लेकिन आज तक नहीं आई. जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे, वह अब किसी दूसरी लड़की से शादी करवाने की बात कर रहा है. बिचौलिए ने उन्हें मछीवाड़ा चलने को कहा. संजय ने आरोप लगाया कि वे पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ. छह बार मछीवाड़ा जाने में भी 60 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं.
शादी के नाम पर ठगा गया
संजय कुमार का कहना है कि उन्हें शादी के नाम पर ठगा गया है. बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपये लेकर लुधियाना में शादी करवाई, लेकिन महज पांच दिन बाद दुल्हन उन्हें छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी.
महिला निर्मला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगस्त 2025 में हुई थी. जिस लड़की से शादी करवाई गई, वह कुछ ही दिनों में अपने रिश्तेदारों के साथ चली गई. शादी पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं.
मामले की होगी निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है और मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.