गुरुग्राम जिले में अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी 3 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। पुलिस टीम से बचने के प्रयास में वह मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया था, जिसका उपचार कराने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बता दे कि यह कार्रवाई तब हुई जब अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम रात्रि में सोहना घाटी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर युवक ने मोटरसाइकिल की गति बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। हथियार और कारतूस बरामद पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरुग्राम (हरियाणा) के पीर कॉलोनी निवासी शाहरुख (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तारी के समय शाहरुख के पैर में चोट लगी थी, जिसके कारण उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई वारदातों में रहा शामिल 15 फरवरी 2026 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और भौंडसी, बादशाहपुर तथा सोहना क्षेत्रों में दुकानों को निशाना बनाता था। वह रात के समय दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 5 हजार की इनामी आरोपी आरोपी ने गुरुग्राम जिले में ताला तोड़कर, दीवार तोड़कर और रात्रि में चोरी की कुल 14 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।इसके अतिरिक्त, भौंडसी क्षेत्र की परमिट लाइन स्थित एक दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले में उसकी गिरफ्तारी पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि उसके विरुद्ध गुरुग्राम जिले में चोरी के 23 अभियोग पहले से दर्ज हैं। इस प्रकार वह अब तक 3 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में संलिप्त पाया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.