पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के सबसे व्यस्त गांधी चौक में दोपहर के समय एक ई-रिक्शा पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिलाएं और बच्चे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा डेरा रोड फ्लाईओवर से गांधी चौक की ओर आ रहा था। जैसे ही चालक ने गांधी चौक पार करने की कोशिश की, ई-रिक्शा सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा पलटते ही उसमें सवार बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर हड़कंप मच गया। पुलिस और राहगीरों ने दिखाई तत्परता हादसे के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाई। उन्होंने तुरंत पलटे हुए ई-रिक्शा को सीधा किया और अंदर फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द की जाए और ओवरलोडिंग करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर लगाम कसने के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रशासन की लापरवाही और ओवरलोडिंग पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने इस घटना के लिए प्रशासन और ई-रिक्शा चालकों, दोनों को जिम्मेदार ठहराया है:
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.