Raja Beta G Number Plate Car: गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर RAJA BETA-G नंबर प्लेट वाली करोड़ों की G Wagon कार वायरल है, लोग इसकी लीगलिटी और मालिक की बेखौफी पर सवाल उठा रहे हैं. रेडिट पर एक शख्स ने फोटो शेयर की तो काफी लोगों ने कमेंट किए हैं और चालक को अमीर बाप की औलाद बताया है.
दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने कार की फोटो शेयर की और लिखा कि कार इतनी महंगी है कि काफी यूजर्स ने इस पर कमेंट किए. हालांकि, अधिकतर लोगों ने कमेंट कार चालक को लेकर अपशब्द ही कहे हैं. गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर यह कार दौड़ती नदर आई है.
जानकारी के अनुसार, 3 से चार करोड़ के बीच वाली कीमत की इस G Wagon कार के नंबर प्लेट पर अंग्रेजी में RAJA BETA-G लिखा गया. यानी कार मालिक को पुलिस और चालान कटने का कोई डर नहीं है. रेडिट पर यूजर पूछ हे हैं कि तुरंत ग़रीब का चालान कर देते हैं लेकिन रईस नियम की धज्जियाँ उड़ा कर बेख़ौफ़ घूम रहा है. गौरतलब है कि जिस गाड़ी की तस्वीर वायरल हुई है, इसकी कीमत 2.90 करोड़ से शुरू होकर 4.30 करोड़ रुपये तक है. गाड़ी का नंबर प्लेट देखकर लोग भी हैरान हो रहे है. बहुत से यूजर्स पूछ रहे है कि क्या ऐसी नंबर प्लेट लीगल है. गौरतलब है कि परिवहन विभाग की तरफ से इस तरह के नंबर जारी नहीं किए जाते हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.