पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल सेवानिवृत एमएम नरवणे को अनपब्लिशड पुस्तक के कथित लीक के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रकाशन संस्था पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी कर कई अहम सवालों के जवाब मांगे हैं.
जनरल नरवणे की किताब को लेकर दिल्ली पुलिस पहुंची पेंगुइन के दफ्तर.
एम एम नरवणे ने जारी किया बयान
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशक द्वारा जारी एक बयान साझा किया, जिसमें कहा गया है कि ‘‘मुद्रित या डिजिटल रूप में पुस्तक की कोई भी प्रति न तो प्रकाशित, न ही वितरित, न ही बेची’’ गई है, और न ही किसी अन्य तरीके से जनता के लिए उपलब्ध कराई गई है. नरवणे ने लिखा, ‘‘पुस्तक की स्थिति यही है.’ पूर्व थलसेना प्रमुख ने पेंगुइन इंडिया द्वारा सोमवार रात जारी बयान को सोशल मीडिया मंच पर साझा किया.
दिल्ली पुलिस ने मांगा स्पष्टीकरण
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के कथित प्रसार की जांच में आपराधिक साजिश के आरोप जोड़े हैं और इसके प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है. यह मामला पुस्तक के प्रकाशन से पहले सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुस्तक के पीडीएफ संस्करण के कथित अनधिकृत प्रसार से संबंधित है.
पेंगुइन को जारी किया गया नोटिस
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच अब यह पता लगाने पर केंद्रित है कि क्या पांडुलिपि के कथित लीक और उसके बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसार के पीछे कोई आपराधिक साजिश थी. अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को एक नोटिस जारी किया है. नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी गई है, जिसमें यह भी शामिल है कि अप्रकाशित पांडुलिपि कथित तौर पर कैसे प्रसारित हुई.’
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.