सीवान जिले में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली गोलीबारी की घटना सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर हुए इस विवाद में मनीष चौधरी को तीन गोलियां मारी गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह मामला जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल मनीष चौधरी और उनके पड़ोसी ओसिहर सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते आरोप है कि हमला किया गया। पीड़ित मनीष चौधरी ने अपने बयान में रविंद्र यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.