राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला और प्रखंड प्रशासन आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है. पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की जा चुकी है. आदिवासी शक्ति स्वायत्त शासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति नियमित बैठकें कर तैयारी की समीक्षा कर रही है.
आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला और प्रखंड प्रशासन आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है. पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की जा चुकी है. आदिवासी शक्ति स्वायत्त शासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति नियमित बैठकें कर तैयारी की समीक्षा कर रही है.
सोमवार को जमशेदपुर कार्यक्रम में भाग लेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज (रविवार) से शुरू हो चुका है. वे पहले रांची पहुंची और सोमवार को जमशेदपुर कार्यक्रम में भाग लेंगी. दौरे के अंतिम दिन मंगलवार, 30 दिसंबर को वे गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि होंगी. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित रहेंगे.
गुमला जिला हवाई क्षेत्र नो-फ्लाई जोन घोषित
सुरक्षा कारणों से 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक गुमला जिला हवाई क्षेत्र में नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर या अन्य हवाई उपकरण का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यह आदेश VVIP प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से लागू होगा. किसी भी प्रकार का नियम के उल्लंघन की स्थिति में दोषी पाए गए व्यक्ति या समूह पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. समारोह के बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रांची लौटेंगी और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें