Gumla News: गुमला के लोगों के लिए 27 जनवरी खास दिन खास होगा, क्योंकि आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक विशेष तोहफा है. यहां आप आंखों की सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क इलाज करा सकते है. वहीं, 3 फरवरी को निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा. यह शिविर गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित लायंस क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा.
इस जांच शिविर में रांची के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम भाग लेंगी. उनकी टीम फेको पद्धति के माध्यम से आंखों की विभिन्न बीमारियों का निशुल्क जांच और ऑपरेशन करेगी. लायंस क्लब ऑफ गुमला के जॉन चेयरमैन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने लोकल 18 को बताया कि कल मंगलवार को आंखों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच शिविर आयोजित होने जा रहा है. जहां आंखों से जुड़ी निम्न समस्याओं का निशुल्क इलाज होगा.
आंखों से पानी आना, आंखों में जलन और दर्द, धुंधला दिखाई देना, कम दिखाई देना या बिल्कुल दिखाई नहीं देना, दूर/नजदीक का नहीं दिखाई देना और अन्य सभी आंखों की बीमारियों का इलाज किया जाएगा. साथ ही 3 फरवरी को मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाएगा. इसके अलावा, दवा, चश्मा, लेंस, रहने और खाने की भी मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी. डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम अब तक हजारों मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर चुकी है.
आंखों की जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित लायंस क्लब भवन में किए जाएंगे. जिन लोगों को आंखों की जांच या ऑपरेशन कराना है, उन्हें अपने आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आनी होगी. आंखों की जांच सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी. लायंस क्लब सालभर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करता है. इसी कड़ी में यह आयोजन किया जा रहा है. जहां आकर आप इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते है. अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर में पहुंचने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.