गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली एनसीआर में ग्रैप की स्टेज में बदलाव किया गया है. 22 जनवरी को आए आदेश में सीएमक्यूएम ने वायु गुणवत्ता सुधार के चलते GRAP-3 की पाबंदियों को हटाकर GRAP-1 और GRAP-2 लागू कर दिए हैं, साथ ही आयोग ने नियमों के पालन की अपील की है.
22 जनवरी को जारी आदेश में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग एनसीआर ने ग्रैप की स्टेज में एक बार फिर बदलाव कर दिया है. आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में हो रहे सुधार और आईएमडी व आईआईटीएम के अनुमानों को ध्यान में रखकर ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटा दिया है और ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियों को लागू कर दिया है. हालांकि नियमों में रियायत के बाद लोगों से हवा की गुणवत्ता को खराब न करने की अपील की है.
आदेश में कहा गया है सर्दियां पड़ रही हैं और अब मौसम हर समय अनुकूल नहीं रहता है इसलिए भले ही ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं और ग्रैप-2 लागू है लेकिन एनसीआर में प्रदूषण का स्तर और न बढ़े, इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे सख्ती से नियमों का पालन करें.
बता दें कि एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा लागू, निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर और न बढ़े. एजेंसियां कड़ी निगरानी रखेंगी और खासकर मौजूदा GRAP के स्टेज II और I के तहत उपायों को तेज करेंगी ताकि एनसीआर में मौजूदा GRAP के अन्य स्टेजों को फिर से लागू करने की जरूरत न पड़े और एक्यूआई के स्तर में भी बढ़ोत्तरी न हो .
About the Author

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.