हर कौर में मिठास का धमाका! “गोलघर की पान स्पेशलिटीज़ क्लासिक स्टार पान से लेकर चॉकलेट, बटरस्कॉच, टुटी फ्रूटी और ब्लैक करंट फ्लेवर्स तक — हर एक में अलग स्वाद का जादू. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके पसंदीदा, मीठा, फ्रूटी और बारीक खुशबू के साथ तैयार किया गया पान जो हर बाइट में मीठास और मज़ा फील करवाता है.
स्टार पान पारंपरिक स्वाद का प्रतीक है, इसमें क्लासिक मसाले और मीठे तत्व मिलाकर तैयार किया जाता है. पुराने ग्राहकों के बीच इसकी खास पहचान है. बिना जर्दा के भी यह तैयार होता है इसका दाम है 40 रुपये इस पान में खुशबू भी थोड़ी अलग होती है.

सिंपल लेकिन बेहद पसंद किया जाने वाला चॉकलेट पान हर उम्र के लोगों की पसंद है. इसमें मीठी चॉकलेट की परत और गुलकंद का स्वाद मिलकर इसे खास बनाता है. अक्सर बच्चे इस पान का सबसे ज्यादा ऑर्डर देते है. यह पान अलग फ्लेवर में डिमांड पर भी तैयार की जाती है.

बटरस्कॉच पान में मीठा और हल्का कैरामेल जैसा स्वाद मिलता है. यह फ्लेवर थोड़ा अलग है और जो लोग नए एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं, वे इसे जरूर ट्राई करते हैं. इस पान को थोड़ा कम मीठा रखा जाता है ताकि इसमें फ्लेवर आए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रंग-बिरंगी टुटी फ्रूटी के साथ तैयार किया गया यह पान देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही मजेदार होता है. बच्चों और फैमिली कस्टमर्स के बीच इसकी खास डिमांड है. अक्सर यह पान ऑर्डर पर ही तैयार किया जाता है, क्योंकि इसे बच्चे ज्यादा पसंद करते हैं.

इस पान की डिमांड थोड़ी अलग होती है, इसमें मीठा कम फ्लेवर और थोड़े से खुशबू का इस्तेमाल किया जाता है. इस पान को बैलेंस तरीके से बनाया जाता है, ताकि इसे उम्र दराज लोग भी खा सकें और मिडल एज के बच्चे भी इसे खा सकते हैं. यह दिखने में जितना सुंदर होता है खाने में उससे ज्यादा टेस्टी होता है.

ब्लैक करंट पान में हल्की खट्टी-मीठी बेरी फ्लेवर का अनोखा स्वाद मिलता है. यह पान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अलग टेस्ट के शौकीन लोग इसे जरूर चखते हैं. इस पान को थोड़ा हार्ड फ्लेवर के साथ तैयार किया जाता है खासकर कैसे उम्र दराज लोग हि खाते है.

गोरखपुर के गोलघर में मौजूद यह खास पान की दुकान अपने डार्क चॉकलेट पान के लिए जानी जाती है. चॉकलेट लवर्स के लिए यह पान किसी ट्रीट से कम नहीं है. पान के पत्ते में भरी जाती है रिच डार्क चॉकलेट की लेयर, जो हर बाइट में मीठा और हल्का कड़वापन का शानदार संतुलन देती है. युवाओं के बीच यह फ्लेवर बेहद पॉपुलर है और अक्सर कपल्स इसे खास तौर पर ऑर्डर करते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.