Faridabad Nursery : फरवरी में फरीदाबाद की नर्सरियों में सफेद गुलाब की जबरदस्त डिमांड है. 80 रुपये में मिलने वाला यह खुशबूदार पौधा घर की बालकनी और आंगन को महका देता है. कम देखभाल, सालभर हरियाली और मच्छर-कीड़े दूर रखने की खासियत के कारण लोग इसे सजावट नहीं, जरूरी पौधा मानकर घर ला रहे हैं. फरीदाबाद में नर्सरी चलाने वाले दाता राम कुशवाहा लोकल 18 से बताते हैं कि उनकी नर्सरी बीपीटीपी के पास पिछले 12 साल से है. दिन में 50 से 60 पौधे तो आराम से बिक जाते हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, पलवल, बल्लभगढ़ से भी लोग सफेद गुलाब लेने आते हैं.
कोई झंझट नहीं
दाता राम कुशवाहा कहते हैं कि लोग जब इसे घर में लगाते हैं तो सच में खुश हो जाते हैं. इसकी खुशबू किसी अच्छे परफ्यूम जैसी है. सुबह या शाम को जब हल्की हवा चलती है तो घर में एक अलग ही ताजगी और महक फैल जाती है. पौधे से ऑक्सीजन भी मिलता है और सबसे बड़ी बात घर में मच्छर और कीड़े कम हो जाते हैं. अब लोग इसे सिर्फ शो-पीस नहीं बल्कि जरूरी पौधा मानने लगे हैं. सफेद गुलाब लगाना भी बड़ी झंझट का काम नहीं है. पौधा एक थैली में आता है. बस थैली फाड़कर गमले में मिट्टी और गोबर की खाद डालिए, पौधा लगा दीजिए. महंगी या खास खाद की जरूरत नहीं. आम ऑर्गेनिक खाद काफी है. पानी हफ्ते में दो बार देना होता है, लेकिन टाइमिंग जरूरी है. सुबह 8 बजे से पहले या शाम 5 बजे के बाद पानी दें. तेज धूप या दोपहर में पानी डालेंगे तो पौधा खराब हो सकता है.
ज्यादा साफ, ज्यादा टिकाऊ
करीब 2 फीट का पौधा 80 रुपये में मिल जाता है. दाता राम कहते हैं कि ये देसी गुलाब से अलग है. ज्यादा साफ, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला. बालकनी छत या घर के बाहर कहीं भी लगा सकते हैं. बहुत देखभाल नहीं चाहिए. आराम से सालों तक चलता है. लोग अब समझ गए हैं कि पौधे सिर्फ सजावट नहीं घर का पूरा माहौल बदल सकते हैं. सफेद गुलाब घर को खूबसूरत भी बनाता है, खुशबू भी देता है और मच्छर-कीड़े भी दूर रखता है. यही वजह है कि आजकल नर्सरी में हर दूसरा ग्राहक सबसे पहले इसी पौधे को मांगता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.