गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के चितू टोला गांव के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।
वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चितू टोला गांव निवासी 60 वर्षीय रामानंद राम के रूप में की गई।
वहीं उनके शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रामानंद राम शनिवार की सुबह घर से बाहर निकल कर कही जा रहे थे उनके आंख से कम दिखाई दे रहा था।
हादसे के बाद आसपास कोई नहीं था जिसके बाद वही गांव के पास ही एक पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे आस पास कोई नहीं रहने के कारण उसे कोई नहीं देख सका और उनकी उसी में डूबने से मौत हो गईं इधर जब देर शाम तक घर वह नहीं लौटे तो परिजन काफी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कही पता नहीं चल सका।
पानी भरे गड्ढे से उनका शव निकाला इसी बीच कुछ लोगो ने देर रात खोजबीन के दौरान पानी भरे गड्ढे से उनका शव निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ,FSL टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.