Goat farming scheme: दरभंगा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीणों को स्वरोजगार, अनुदान, सब्सिडी और लोन की सुविधा मिल रही है, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ रही है.
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित सोसाइटी/ट्रस्ट एवं भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के जिला प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि दरभंगा जिले में यह संस्थान ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है. यह संस्थान बहादुरपुर प्रखंड में स्थित है, जहां बकरी पालन का 31 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
अनुदान, सब्सिडी और लोन की सुविधा
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को बकरी पालन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जाती है. इसमें बकरियों के चयन, उनके खान-पान, आवास व्यवस्था, बीमारी से बचाव, टीकाकरण, सुरक्षा और देखभाल की पूरी जानकारी शामिल है. साथ ही यह भी सिखाया जाता है कि बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में कैसे आगे बढ़ाया जाए और बाजार में बकरियों या उनसे जुड़े उत्पादों की सप्लाई कैसे की जाए, ताकि अधिक से अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके.
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बिहार सरकार और भारत सरकार की उन सभी योजनाओं की जानकारी दी जाती है, जिनके तहत बकरी पालन के लिए अनुदान, सब्सिडी या ऋण की सुविधा उपलब्ध है. इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई जाती है, जिससे ग्रामीण लोग बिना किसी परेशानी के लाभ उठा सकें.
रोजगार का सशक्त माध्यम बनी यह योजना
प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को केंद्र पर आकर चार पासपोर्ट साइज फोटो और केवाईसी फॉर्म जमा करना होता है. इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है और प्रशिक्षण प्रारंभ होता है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाता है. यह प्रमाण पत्र आगे चलकर बैंक से जॉब लोन या स्वरोजगार लोन लेने में बेहद उपयोगी साबित होता है. इस प्रकार बकरी पालन प्रशिक्षण योजना ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.