गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी
.
जारी आदेश के अनुसार, पहला अवकाश 10 फरवरी मंगलवार को जिला स्थापना दिवस पर रहेगा। दूसरा अवकाश 2 सितंबर बुधवार को हरछठ पर्व के अवसर पर घोषित किया गया है। तीसरा स्थानीय अवकाश 11 नवंबर बुधवार को भाई दूज के दिन रहेगा।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नहीं होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.