पिथौरागढ़। जिले की चार बालिकाओं का राष्ट्रीय अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित बालिकाएं मणिपुर में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंडर-19 फुटबाल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में 13 से 28 जनवरी तक यह फुटबाल प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जिले से निकिता मेहता, निशा खड़ायत, तनुजा और रानी कुमारी का प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चारों बालिकाएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक चंद्र सिंह धामी से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। खिलाड़ियों का चयन होने से उप क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह खोलिया, नितिन उप्रेती, भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव चंद्र जोशी, पंकज भट्ट, प्रशांत सिंह भैसोड़ा, माया, भावेश भट्ट, नेहा धौनी आदि ने खुशी जताते हुए इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.