पटना| राज्य में पांच जगहों पर जेनजी डाकघर खोले जाएंगे। पूर्वी प्रक्षेत्र, उत्तरी प्रक्षेत्र और गया प्रक्षेत्र में ये खोले जाएंगे। मार्च तक भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दाे-दाे, गया में एक जेनजी डाकघर खुलेंगे। इसके जरिए युवाओं को डाकघरों से जोड़ा जाएगा। य
डाक निदेशक पवन कुमार ने बताया कि जेनजी डाकघरों के जरिए युवाओं में व्यक्तित्व विकास करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए इन डाकघरों को आकर्षक रंगों से सजाया जाएगा। इसमें कॉफी मेकर मशीन, आरामदायक कुर्सियां, अखबार, मैग्जीन और पुस्तकें रहेंगी। वाई-फाई की भी सुविधा रहेगी। यहां युवा बैठ कर पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर चर्चा कर सकते हैं।
- अभी पटना आईआईटी में है जेनजी डाकघर
डाक विभाग ने अभी पटना आईआईटी और भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनजी डाकघर खोले हैं। जेनजी डाकघर खोलने के लिए शैक्षणिक संस्थानों का चयन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ा जा सके। इस साल तक एक और इंजीनियरिंग कॉलेज में जेन जी डाकघर खोल दिया जाएगा। इसके बाद पूरे राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में जेनजी डाकघर खोले जाएंगे।
- छोटे बचत प्लान
युवाओं को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ने के लिए छोटे-छोटे बचत प्लान बनाए जा रहे हैं। ताकि युवा अपनी पॉकेट मनी से लेकर पार्ट टाइम जॉब करके पैसे बचा सकें और डाकघरों में जमा कर सकेंगे। उच्च पढ़ाई के साथ फ्यूचर प्लान के लिए बचत खाते खोले जाएंगे। युवाओं के लिए डाकघर इंश्योरेंस प्लान भी बनाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.