फिरोजपुर एसटीएफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो से अधिक हेरोइन, 16 लाख 90 हजार की ड्रग मनी, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। जिनकी पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गौरी और सिकंदर सिंह उर्फ काली निवासी निहाला कलचा थाना ममदोट फिरोजपुर के रुप में हुई है। जेल से बाहर आते ही शुरू की तस्करी आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 किलो 710 ग्राम हेरोइन, 16 लाख 90 हजार ड्रग मनी, दो पिस्टल 30 बोर और 10 जिंदा कारतूस सहित एक कार बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गुरविंदर सिंह जेल से बाहर आया तो उसके द्वारा इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। जेल में ही उसका किसी बंदी के साथ कांटेक्ट हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरविंदर ने पहले हवाले का काम किया फिर ड्रग्स तस्करी का कारोबार करने लगा। काफी समय से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि आरोपी यह कंसाइनमेंट कहां से लेकर आए और कहां डिलीवर की जानी थी। और इनके नेटवर्क में और कौन- कौन शामिल है। इसकी जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.