रामगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम ने नया मोड़ स्थित व्यवसायी डब्बू सिंह के आवास पर फायरिंग करने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, 42 गोलियां, आठ मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आया कि राहुल दुबे गैंग और सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के आदेश पर रंगदारी नहीं मिलने के कारण गोलीबारी की गई थी। पुलिस ने कुजू के राजू कुमार करमाली, मुकेश करमाली, रांची के रंजीत साव, यूपी जौनपुर के जयेश पाल को देसी कट्टा, गोली और मोबाइल के साथ तथा सन्नी सिंह को पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। यूपी के दो शूटरों पर दर्ज हैं कई मामले गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के दो बड़े शूटर जयेश पाल और सन्नी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह पर यकई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल दुबे ने सत्यम शुक्ला के साथ मिलकर दोनों शूटरों को पैसे देकर रांची के एक बड़े व्यवसायी की हत्या की जिम्मेदारी दी थी। इनमें राज कुमार करमाली पर मांडू (कुजू) थाना में 2. रंजीत साव पर रांची में 2 और मांडू थाना में 1, जयेश पाल पर जौनपुर के 5 थानों में और सन्नी सिंह पर अयोध्या और जौनपुर के 5 थानों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.