Last Updated:
रांची की डिजाइनर प्रेरणा पुरानी साड़ियों को ‘अपसाइकिल’ कर लहंगा, अनारकली और ट्रेंडी ब्लाउज तैयार कर रही हैं. मात्र ₹500-1500 में आप अपनी पसंद की फोटो दिखाकर बॉलीवुड स्टाइल आउटफिट बनवा सकते हैं. बसंत पंचमी के कारण पीली साड़ियों से डिजाइनर ड्रेस बनवाने का विशेष क्रेज देखा जा रहा है.
घर में रखी मां की पुरानी साड़ियों को अब चूहे काटने या फेंकने की जरूरत नहीं है. आप इनसे खूबसूरत लहंगा, बैकलेस ब्लाउज या अनारकली सूट तैयार करवा सकते हैं. पुरानी साड़ियों का फैब्रिक और कढ़ाई नए कपड़ों को एक शानदार विंटेज और रॉयल लुक देते हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में है.

रांची की फैशन डिजाइनर प्रेरणा के अनुसार, पुरानी साड़ियों से सलवार-सूट, लहंगा और बैकलेस ब्लाउज जैसे आधुनिक परिधान आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. उनके बुटीक में पुरानी साड़ियों को ‘अपसाइकिल’ कर नया लुक दिया जा रहा है. यह तरीका न केवल साड़ियों को सुरक्षित रखता है, बल्कि उन्हें एक रॉयल और स्टाइलिश लुक भी देता है.

फैशन डिजाइनर के अनुसार, साड़ी के बचे हुए कतरन से भी बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडिंग ब्लाउज बनाए जा सकते हैं. डिजाइनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले पुरानी साड़ी को धोकर प्रेस किया जाता है, फिर उसकी कंडीशन और फैब्रिक को देखकर यह तय किया जाता है कि उससे लहंगा, सूट या ब्लाउज में से क्या सबसे बेहतर बनेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लंबी साड़ियों का उपयोग कर डिजाइनर घेरेदार अनारकली या भारी घाघरा-चोली तैयार किए जा रहे हैं. एक्सपर्ट स्टिचिंग और फिनिशिंग के कारण ये पुरानी साड़ियाँ बिल्कुल नई और मार्केट जैसी स्टाइलिश दिखती हैं. फिनिशिंग ऐसी होती है कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि ड्रेस किसी पुरानी साड़ी को रिसाइकिल कर बनाई गई है.

इन दिनों पुरानी साड़ियों से सेलिब्रिटी स्टाइल बैकलेस और V-शेप ब्लाउज बनवाने का जबरदस्त क्रेज है. साड़ी की लंबाई अधिक होने के कारण उसी के कपड़े का इस्तेमाल अस्तर के रूप में भी हो जाता है. डिजाइनर पुरानी साड़ियों को आधुनिक लुक देकर ग्राहकों की पसंद के अनुसार ट्रेंडी और ग्लैमरस ब्लाउज तैयार कर रहे हैं.

अगर आप अपनी पसंदीदा बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसा बैकलेस ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो बस फोटो दिखाकर वैसा ही डिज़ाइन तैयार करवा सकती हैं. सिलाई की दरें डिज़ाइन की जटिलता और काम के अनुसार ₹500 से ₹1500 के बीच होती हैं. एक्सपर्ट टेलर पुरानी साड़ी को हूबहू ट्रेंडी लुक देने में सक्षम हैं.

बसंत पंचमी के अवसर पर पुरानी पीली साड़ियों को नया रूप देने का काफी क्रेज है. ब्लाउज को आकर्षक बनाने के लिए साड़ी के ही कपड़े से कस्टमाइज्ड लटकन तैयार किए जा रहे हैं, जिससे अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी डिजाइन बनवा सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.