किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती अन्नदाता को ही भगवान मानते थे। लेकिन आज वही सबसे ज्यादा जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
बेगूसराय में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसानों ने बरौनी डेयरी में 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए ईडी या विजिलेंस आयोग से विशेष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा, धान अधिप्राप
धरना पर बैठे किसानों, पैक्स अध्यक्षों एवं दूध समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बिहार के किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि धान अधिप्राप्ति शुरू होने से पहले सरकार के खाद्य मंत्री लेसी सिंह, मुख्य सचिव, खाद्य सचिव, सहकारिता सचिव, कृषि सचिव और निबंधक सहयोग समितियां के समक्ष लिखित मांग पत्र का आवेदन दिया और प्रतिनिधिमंडल भी कई बार मिले। लेकिन धान अधिप्राप्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
धरना पर बैठे किसान
अशोक सिंह ने कहा कि लगता है नीचे से ऊपर तक बैठे प्रशासन के लोग धान अधिप्राप्ति को दुधारू गाय समझकर किसानों को लाभ देने के बजाय सरकारी अधिकारी और मिलरों को मुनाफे की योजना बन गई है। बेगूसराय के साथ सरकार की सौतेलापन के खिलाफ हमें अपना संघर्ष को तेज करना होगा।
अशोक सिंह बोले- हमें बताना होगा कि किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं वोटदाता भी है
हमारे जनप्रतिनिधि चुनाव में अपने क्षेत्र को स्वर्ग बनाने की झूठा सपना तो दिखाए। लेकिन किसानों की समस्या के प्रति उनकी बेरुखी से ऐसा लगता है कि हम किसान जातियों के आधार पर अपना मत देते हैं। किसानों का कोई वोट नहीं है, इसलिए किसान सबसे ज्यादा उपेक्षित और अपमान की जिंदगी जीने को विवश है। हमें बताना होगा कि किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं वोटदाता भी हैं।
तभी हमारी जिंदगी में अमूल परिवर्तन होगा। किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती अन्नदाता को ही भगवान मानते थे। लेकिन आज वही सबसे ज्यादा जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सरकार बीज बिल और बिजली बिल लाकर किसानों को खेती से बाहर धकेलना चाहती है। किसान विरोधी अपने पूर्व के तीन कृषि कानूनों को किसान आंदोलन के दवाब में वापस लिया।
लेकिन बीज बिल और बिजली बिल विधेयक के रूप में देश के ऊपर पुनः उसे थोपना चाहती है। जिसके खिलाफ संपूर्ण देश के किसान आज संगठित होकर सड़क पर उतरने को मजबूर है।
11 जनवरी को दिल्ली में बड़े आंदोलन का आह्वान करने वाली है
11 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा इसके खिलाफ एक बड़े आंदोलन का आह्वान करने वाली है। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता खम्हार पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह ने की तथा मंच संचालन बेगूसराय कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल सदस्य राम नरेश महतो ने की।
सभा को बछबाड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शशि शेखर राय, निदेशक मंडल सदस्य भूषण महतो, संजीव पासवान, पैक्स अध्यक्ष रामचरित्र महतो, मनोहर महतो, चंद्रशेखर महतो, अनिल कुमार यादव, इंद्रदेव दास, महेश महतो, अनुराग आनंद, सुबोध कुमार, संजीव कुमार, गौरी शंकर राय, अवधेश सिंह, किसान नेता संतोष ईश्वर एवं बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य दीपक कुमार ने भी संबोधित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.