फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में घर के सामने कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने युवती के सिर पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के सामने कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद पल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार की रहने वाले कोमल ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके पडोस में रहने वाल धीरज यादव नामक युवक ने कुत्ता पाला हुआ है। जो आए दिन उनके घर के बाहर गंदगी करके चला जाता है। 30 जनवरी की शाम को कुत्ता लेकर उनके घर के बाहर घुम रहा था जंहा पर कुत्ता गंदगी करने लगा। युवती ने कुत्ते के गंदगी का विरोध किया तो युवक और युवती के बीच में विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक कुत्ता लेकर उनके घर में घुस गया । घर के अंदर उसकी मॉ पर कुत्ता छोड़ा दिया। युवती के सिर पर ईंट से वार किया युवती ने बताया कि जब उसकी मॉ ने डंडे से कुत्ते को मारने का प्रयास किया तो आरोपी ने ईंट से उसकी मॉ पर वार किया। लेकिन किसी तरह से उसकी मॉ ने अपना बचाव कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर जाया गया । जहां उसके सिर में टांके लगाकर घर भेज दिया गया। पुलिस कर रही है जांच पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि घर के बाहर कुत्ता घुमाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को शिकायत मिली है जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.