इस मामले को लेकर Local18 ने सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉक्टर से बातचीत की. सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और जनरल व मिनिमली इनवेसिव सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अनुश्टुप डे ने भी इस खबर को बेहद चौंकाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि 20 साल बाद किसी महिला के शरीर से गोली का बाहर आना अपने आप में बहुत ही सरप्राइजिंग है. डॉक्टर के मुताबिक, सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि महिला को कभी यह महसूस ही नहीं हुआ कि उसे गोली लगी थी. न तो उस समय कोई तेज दर्द हुआ और न ही बाद के वर्षों में ऐसा कोई लक्षण दिखा, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि शरीर के अंदर कोई चीज मौजूद है.
गोली की लोकेशन के हिसाब से इलाज
डॉ. अनुश्टुप डे ने आसान भाषा में समझाया कि जब कभी गोली शरीर में लगती है, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह शरीर के किस हिस्से में फंसी है. अगर गोली किसी नस, बड़े ब्लड वेसल या किसी डेंजरस लोकेशन में होती है, तो आमतौर पर तुरंत या फिर सर्जरी करके उसे निकालना पड़ता है. कई बार गोली को कुछ समय बाद भी निकाला जाता है, लेकिन यह फैसला उसकी लोकेशन देखकर लिया जाता है. इस मामले में गोली किसी खतरनाक जगह पर नहीं थी. न तो वह किसी नस में फंसी थी और न ही किसी ऐसे हिस्से में, जहां जान का खतरा हो.
इंफेक्शन के कारण हुआ फोड़ा
डॉक्टर ने बताया कि जब कोई मेटल का टुकड़ा या गोली लंबे समय तक शरीर में रहती है, तो शरीर खुद को बचाने के लिए उसके चारों तरफ एक परत बना लेता है. इसे मेडिकल भाषा में बॉडी का डिफेंस मैकेनिज्म कहा जा सकता है. शरीर उस गोली को आइसोलेट कर देता है, यानी उसे बाकी अंगों से अलग-थलग कर देता है. इसी वजह से महिला को इतने साल तक कोई दिक्कत नहीं हुई. हालांकि ज्यादा समय तक रहने के कारण अब उस जगह पर इंफेक्शन हो गया होगा, जिससे मवाद बना और फोड़ा फूटने पर गोली बाहर निकल आई.
डॉक्टर भी हैरान, कैसे फंसी रही गोली
डॉ. डे ने यह भी बताया कि गोली का टेंपरेचर काफी ज्यादा होता है, इसलिए इंफेक्शन का खतरा आमतौर पर कम रहता है, लेकिन यह शरीर के ऊपर भी निर्भर करता है कि वह कैसे रिएक्ट करता है. 20 साल बाद इंफेक्शन होना अपने आप में बहुत दुर्लभ और हैरान करने वाली बात है. डॉक्टर ने बताया यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है. सबसे बड़ी हैरानी यही है कि जिस महिला को गोली लगी, उसे इसका पता ही नहीं चला और वह गोली करीब 20 सालों तक उसके शरीर में चुपचाप पड़ी रही.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.