Faridabad Kidnapping: हरियाणा के फरीदाबाद में शादी वाले दिन दुल्हन के भाई का अपहरण हुआ, CCTV में आरोपी कैद हुए, पुलिस जांच में जुटी है, इलाके में दहशत का माहौल है. बदमाश दो गाड़ियों में आए थे और युवक को उठा कर ले गए. अब तक आरोपियों को बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार, दुल्हन का भाई शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर के बाहर मौजूद था. इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और युवक को जबरन अपने साथ उठा ले गए. बदमाश उसे गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए. यह पूरी वारदात गुरुद्वारे के पास हुई, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अपहरणकर्ता साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी गाड़ी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही अपहृत युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

अपहृत युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.
पांच छह लोग दो गाड़ियों में आए थे
युवक के चाचा प्रवीण ने बताया कि उनके भाई की तीन साल पहले मौत हो गई थी और उनकी भतीजी की शादी गुरुद्वारे में रखी गई थी. इस दौरान पांच छह लोग फॉर्च्युनर समेत दो गाड़ियों में आए थे और दुल्हन के सगे भाई को उठाकर ले गए. उन्होंने बताया कि फोन करके आरोपियों ने उनके भतीजे को बुलाया और फिर उठा ले गए. उन्होने बताया कि एक गाड़ी पर नंबर नहीं था. हमें नहीं पता है कि कौन लोग थे, जिन्होंने युवक को उठा ले गए. उधर, इस घटना के बाद से चावला कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. परिजन और स्थानीय लोग युवक की जल्द सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.