ये भी पढ़ें: Ujjain News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मां-बेटी के साथ किया गंदा काम, कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद अपनी पहचान छुपाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने और खुद को निर्दोष साबित करने की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन सोहागी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और कड़ी पूछताछ के आधार पर आरोपियों को बेनकाब कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और पहचान उजागर होने की आशंका को इस हमले की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.