फरीदाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
फरीदाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्षदों को एजेंडा (मद) देने के लिए 9 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। इस बैठक में शहर से जुड़ी कई ज्वलंत समस्
प्रॉपर्टी आईडी बनेगा बडा मुद्दा
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा प्रॉपर्टी आईडी में लागू किए गए सबडिवीजन नियम को लेकर रहेगा। पार्षदों का कहना है कि इस नियम के लागू होने के बाद छोटे प्लॉट मालिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन पा रही है और लोग लगातार प्लानिंग व जेडटीओ ब्रांच के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर पहले ही कई पार्षद आपत्ति जता चुके हैं।
नगर निगम फरीदाबाद
पेयजल संकट को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे
इसके अलावा सदन में सीवर व्यवस्था और पेयजल संकट को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि सर्दियों के मौसम में भी कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। पार्षदों का कहना है कि इन मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है।
केवल फाइनेंस कमेटी का गठन हुआ
नगर निगम सदन के गठन के बाद यह पहली बैठक होगी। अभी तक केवल फाइनेंस कमेटी का गठन हुआ है, जबकि अन्य कमेटियों के न बनने के कारण कई बड़े विकास कार्य अटके हुए हैं। पार्षदों की मांग है कि जल्द से जल्द कमेटियों का गठन कर विकास कार्यों को गति दी जाए।
दो महीने में बनी सिर्फ एक प्रॉपर्टी आईडी
नगर निगम में सबडिवीजन नियम लागू होने के बाद स्थिति यह है कि बीते दो महीनों में केवल एक ही प्रॉपर्टी आईडी बन पाई है। वार्ड-16 के पार्षद मनोज नासवा ने बताया कि छोटे प्लॉटों की आईडी बनाने के लिए सबडिवीजन नियम हटाने की मांग सदन में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के किसी भी नगर निगम में ऐसा नियम लागू नहीं है और न ही निगम एक्ट में इसका स्पष्ट प्रावधान है।
मेयर बोली हर समस्या पर होगी चर्चा
मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि 19 जनवरी को सदन की बैठक तय कर दी गई है। बैठक में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब होंगे और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.